Live Khabar 24x7

Krishna Janmashtami 2023 : 6 या 7 कब है कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व? तारीख को लेकर है कंफ्यूज तो पढ़े पूरी खबर…

September 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

Krishna Janmashtami, Livekhabar24x7

रायपुर। Krishna Janmashtami 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2023 में कृष्ण जन्माष्टमी कब है-

श्री कृष्ण जन्माष्टमी डेट

अष्टमी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 7 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। गृहस्थ जीवन वालों के लिए 06 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी व्रत रखना शुभ रहेगा। जबकि वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले लोग कान्हा का जन्मोत्सव 07 सितंबर 2023 को मनाएंगे।

मुहूर्त-

  • भाद्रपद, कृष्ण अष्टमी प्रारम्भ – 03:37 पी एम, सितम्बर 06
  • भाद्रपद, कृष्ण अष्टमी समाप्त – 04:14 पी एम, सितम्बर 07
  • निशिता पूजा का समय – 6 सितंबर 11:57 पी एम से 12:42 ए एम, सितम्बर 07
  • पूजा की अवधि – 00 घण्टे 46 मिनट्स

RELATED POSTS

View all

view all