Live Khabar 24x7

KTM को मिलेगी तगड़ी टक्कर, स्विचेबल ABS मोड्स के साथ लॉन्च हुई XPulse 200 4V. जाने कीमत

May 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। XPulse 200 4V 2023 : भारत में परिवहन विभाग ने सभी गाड़ियों में BS6 फेज 2 नॉर्म्स पर अपडेट करने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद नए नॉर्म्स के साथ नए मॉडल पर पेश किए जा रहे है। भारतीय टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो ने अपनी XPulse 200 4V 2023 एडिशन बाइक को लॉन्च कर दिया है। मुख्य तौर से इस बाइक में इंजन में BS 6 फेज 2 नॉर्म्स का अपडेट दिया है।

कंपनी ने बाइक को दो वैरिएंट का ऑप्शन दिया है। बेस वैरिएंट की कीमत 1.43 लाख रुपए और प्रो वैरिएंट की कीमत 1.50 लाख रुपए रखी गई है। दोनों की कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम की हैं। नई पेशकश में बोल्ड ग्राफिक्स और ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिल जाते है। ये बाइक मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड कलर में मिल जाएगी। जबकि प्रो वैरिएंट प्रो व्हाइट कलर सिंगल कलर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें रैली एडिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं।

रैली-स्टाइल विंडशील्ड और LED DRLs

Hero XPluse 200 4V 2023 एडिशन बाइक में नया 60mm लंबा रैली-स्टाइल विंडशील्ड और LED DRLs के साथ एक क्लास-डी LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ बाइक में अपडेटेड लगेज प्लेट, हैंडगार्ड और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

5 स्पीड गियरबॉक्स, 18.8 bhp पॉवर 

हीरो की नई एक्स पल्स 200 4v 2023 एडिशन में BS6 4V वाला ऑयल कूल्ड 200cc का प्रदान किया गया है। एक्स पल्स में अभी भी आपको 5 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। नए नॉर्म्स के बाद इंजन 8000 rpm पर 18.8 bhp का मैक्सिमम पॉवर और 6500 rpm पर 17.35 Nm पीक टार्क बनाता है।

Read More : Best Bikes For Mileage : भारतीय सड़कों पर इन बाइक्स का है राज, देती है गजब का माइलेज, कीमत जान तुरंत बना लेंगे खरीदने का प्लान!

नई बाइक में 3 नए मोड

हीरो की नई एक्सपल्स में ने ABS राइडिंग मोड को दिया गया है। यह अलग-अलग स्थिति के हिसाब से तैयार किए गए हैं। अब बाइक में कंपनी की ओर से 3 मोड आते है, जैसे – रोड, ऑफ रोड और रैली मोड शामिल है। बात करें तीनों मोड के यूटिलिटी की तो रोड मोड को ड्राय रोड के लिए ट्यून किया गया है।

ऑफ रोड मोड में ABS की पॉवर कम हो जाती है, जिसकी मदद से रेत, बजरी और पहाड़ी क्षेत्रों वाली सड़कों पर बेहतर तरीके से बाइक चलाई जा सकती है। वहीं रैली मोड में ABS पूरी तरह से बंद हो जाता है। साथ ही सीमेन सिंगल चैनल ABS मोड भी दिया गया है।

प्रो वैरिएंट में प्रो राइडर वाली फील

हीरो की तरफ से आने वाले बाइक के स्पेशल वैरिएंट यानी प्रो वैरिएंट में फ्रंट 250 mm और रियर में 220 mm का फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। नए सस्पेंशन सेटअप की वजह से इसमें 270 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 850 mm ऊंची सीट मिलती है। इसके साथ ही, इसमें एक्सटेंडेड गियर लीवर और हैंडलबार राइजर दिए गए हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all