Labour Day 2023 : 14वीं बटालियन धनोरा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मजदूरों का बढ़ाया मान, बोरे-बासी खाकर मनाया श्रम दिवस

Spread the love

गुरूर। Labour Day 2023 : अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी तिहार मनाया जा रहा है। CM भूपेश बघेल श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान के लिए जनता से अपील भी की। उन्होंने बोरे-बासी खाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए लोगों से अपील की। इस बार मजदूर दिवस पर 14वीं बटालियन धनोरा में भी बोरे बासी उत्सव मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मजदूरों के साथ बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया।

Labour Day 2023 : मजदूर दिवस पर 14वीं बटालियन धनोरा के सेनानी डी. आर. आचला ने भी बोरे बासी का आनंद लिया। वहीं कंपनी कमांडर महर्षिकांत जांगड़े, सूबेदार बीआर सलाम ने अपने कर्मचारियों और मजदूरों के साथ खाकर मजदूरों का सम्मान किया।

Labour Day 2023 : 14 वीं बटालियन के सेनानी डीआर आंचला, कंपनी कमांडर महर्षिकांत जांगड़े, सूबेदार बिहारी लाल सलाम, एमटीओ मातवर सिंह, लिपिक मिथलेश मंडावी, केके साहू समेत बटालियन के कर्मचारी और मजदूरो ने प्रमुख रूप से खाया बोर बासी।


Spread the love