Live Khabar 24x7

Ladli Behna Scheme : अब सरकार देगी 21 साल की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए, लाडली बहना योजना में हुआ बदलाव

July 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भोपाल। Ladli Behna Scheme : भारत में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास जारी हैं। इसी सोच को एक कदम और ले जाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए योजना शुरू की। इस स्किम को नाम दिया गया लाडली बहना योजना। जिसके अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह की 10 तारीख को 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपए का स्किम के लिए प्रावधान किया हैं। वहीं लाडली बहना योजना का आवेदन अब फिर से शुरू हो गए हैं। योजना में कुछ बदलावों को भी अंजाम दिया गया है। स्कीम के अंतर्गत अब 21 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं भी इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

Read More : Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राही बहनों के खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 1000 रूपए

Ladli Behna Scheme : अबतक इस योजना में विवाहित महिलाओं की उम्र को 23 साल निर्धारित किया गया था। जिसके बाद अब 21 साल कर दिया गया हैं। 10 सितंबर को आने वाली किस्त में इन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। लाडली बहना योजना में हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। इस स्कीम का लाभ सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग और विधवा महिलाएं उठा सकती हैं।

लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए तीन कैटेगरी को तय किया गया है। पहली श्रेणी में उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।

Ladli Behna Scheme : दूसरी कैटेगरी में उन महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने की बात कही गई है, जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन है। वहीं तीसरी कैटेगरी उन महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है।

RELATED POSTS

View all

view all