Live Khabar 24x7

Ladli Behna Yojna : सावन के पहले सोमवार के दिन बहनों को मिला तोहफा, CM ने खाते में डाले 1-1 हजार रुपये

July 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

इंदौर। Ladli Behna Yojna : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त जमा कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे और उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके तुरंत बाद रोड शो कर सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। CM सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर किया हैं।

इंदौर के सुपर कारिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा की गई और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह राशि अभी 1000 हजार है, धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाई जाएगी और राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि मैं बचपन से देखता था कि बेटा और बेटियों में बड़ा भेदभाव देखा था। लाखों बेटियों को कोख में मार दी जाती थी। तब मैंने संकल्प लिया था कि बेटियों-बहनों के लिए कुछ करूंगा। लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। चुनावों में बहनों के आगे लाए। कानून बनाया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस पर किया प्रहार
कार्यक्रम के दौरान CM ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहनों के लिए बनाई गई योजनाओं को बंद करा दिए। अब लुभावने वादे कर रहे हैं। अब नकली आंसू बहा रहे हैं। मैंने अपने भांजों के लिए भी लाभ दूंगा। 70 प्रति. से ज्यादा मिलने पर लैपटाप, वहीं 75 प्रति. से ज्यादा हासिल करने वाली बेटियों के लिए स्कूटी मिलेगी। सीखो कमाओ योजना के जरिये भी उनका भविष्य उज्जवल करूंगा।

RELATED POSTS

View all

view all