लैलूंगा विधायक विद्यावती की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
May 7, 2024 | by Nitesh Sharma
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान खत्म हो चुके हैं। ईवीएम को स्ट्रांग रूम को ले पहुंचाया जा रहा है। जिले में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार की तबियत दोपहर में अचानक खराब हो गयी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार की तबियत खराब हो गयी, जिसके बाद उन्हें तत्काल असप्ताल में भर्ती कराया है। इसके बाद लैलूंगा विधायक ने अपने सोशल मिडिया अकॉउंट फेसबुक पर अस्पताल में ईलाज कराते हुए तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की। जहां उन्होंने स्वयं की तस्वीर के साथ यह लिखकर भी पोस्ट किया है कि, आज के सारे कार्यक्रम स्थगित किये जाते हैं।
RELATED POSTS
View all