प्रदेश के लाखों महिलाओं को मिलेगा दिवाली का तोहफा, राष्ट्रपति मुर्मु जारी करेंगी महतारी वंदन योजना की राशि
October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। आज प्रदेश के 70 हजार से अधिक महिलाओं को दिवाली का तोहफा मिलने वाला हैं। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि जारी की जाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू रिमोट का बटन दबाकर महिलाओं के खाते में 651.37 करोड़ रुपये जारी करेंगी।
बता दे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।
RELATED POSTS
View all