पापुआ न्यू गिनी में हुआ भूस्खलन, मलबे के नीचे दबा पूरा गांव, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

पापुआ न्यू गिनी। पापुआ न्यू गिनी में बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां अचानक हुए लैंड स्लाइड से पूरा गांव मलबे के नीचे दब गया। जिसमे करीब 100 लोगों के मलबे के नीचे दबने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, लैंड स्लाइड दक्षिण प्रशांत द्वीप पर बसे देश पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में हुआ हैं। यह हादसा स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे की हैं।

Read More : Landslide : कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भारी भूस्खलन, रेल मार्ग बाधित होने से यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद्द

घटना इतना भयावह था कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। वही जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा गया है। हालांकि अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखे जा सकते हैं। पापुआ न्यू गिनी की सरकार और पुलिस ने इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। पापुआ न्यू गिनी एक विविधतापूर्ण विकासशील देश है, जहां 800 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यहां अधिकतर लोग खेती करके अपनी आजीविका कमाते हैं।


Spread the love