एयरगन से गोली मारकर लंगूर की हत्या, हिंदू संगठनों का फूटा ग़ुस्सा, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
August 25, 2024 | by Nitesh Sharma
कबीरधाम : राजनांगांव में युवक ने एयरगन से गोली मारकर एक लंगूर की हत्या कर दी है। इस घटना से बजरंग दल समेत कई हिंदू सगठनों में आक्रोश है। उन्होंने लंगूर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। वन विभाग ने लंगूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी महेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश सोनी राजानवागांव में रहता है। लंगूर युवक के घर की छत पर उछलकूद मचा रहा था। इसी बीच महेश सोनी ने अपने एयरगन से लंगूर पर निशाना साधकर गोली चला दी। एयरगन से फायर होते ही लंगूर वहीं ढेर हो गया। आस पास के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना बजरंग दल और हिंदू संगठनों को दी। बाद में वन विभाग की टीम ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
लंगूर की हत्या के बाद से इलाके के लोगों में गुस्सा है। बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने घटना पर विरोध जताया है। वन विभाग की ओर से लगातार लोगों को ये कहा जाता जाता है कि वो जंगल जानवरों से दूर रहें।बावजूद इसके कुछ लोग वन विभाग के कानून का उल्लंघन कर जंगली जानवरों का शिकार और उनको नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते हैं।
RELATED POSTS
View all