Live Khabar 24x7

विवादित बयान पर बढ़ी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की मुश्किलें, राजनादगांव में FIR किया गया दर्ज…

April 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

Mahant

 

राजनांदगांव। कांग्रेस के दिग्गज नेता व नेता प्रतिपक्ष चरणदास मंहत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल उनके खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की गई है। बता दे कि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

उन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग ने महंत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। राजनांदगांव के कोतवाली थाना में धारा 506 के तहत चरणदास महंत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Read More : भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत की निर्वाचन आयोग में की शिकायत, बोले- इससे बड़ी हेटस्पीच नही हो सकती, तत्काल की जाए कार्यवाही

बता दे कि राजनांदगांव में 2 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने नामांकन भरा। इस दिन नामांकन से पहले रैली और जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भूपेश बघेल के लिए वोट मांगने के दौरान पीएम के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

उन्होंने कहा- “नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए। उनका मूड़ फुड़ैया आदमी चाहिए। जो उन्हें परेशान कर चीन भेजने वाला आदमी चाहिए।” महंत के इस बयान के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई। भाजपा ने पहली लाठी मुझे मार कैंपेन शुरू कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all