5वीं कक्षा की किताब से हटा ‘चमत्कार’ का पाठ, जानें पूरा मामला
April 11, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुरl छत्तीसगढ़ बोर्ड की 5वीं कक्षा की हिंदी विषय के किताब से चमत्कार का पाठ हटा दिया गए है। विद्यार्थी नए सत्र से इस चमत्कार शीर्षक को नहीं पढ़ पाएंगे। इस पाठ में एक कथित चमत्कारी स्वामी का जिक्र है। यह कथित स्वामी लोगों को चमत्कार करने वाली क्रियाएं दिखाता है। वह इन चमत्कारिक क्रियाओं के माध्यम से बताने का प्रयास करता है कि यह उसकी मंत्र शक्ति का ही कमाल है।


इसके लिए साधु-संतों ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके अलावा कई संगठन इस शीर्षक को हटाने के लिए शिक्षा विभाग से मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
बता दें कि इस चमत्कार की किताब में कई तरह के चमत्कार के नमूने बताए गए थे। जिसमें मंत्र और वैज्ञानिक दोनों कारणों को दर्शाया गया है। इस पाठ में पानी डालने से कागज कैसे जल जाए, नारियल के भीतर फूल कैसे निकलते हैं, भभूत चख कर बच्चा कैसे चुप हो जाता है, बिना घाव पेट से खून कैसे बहने लगा। इस तरह के तथाकथित चमत्कार व इसके पीछे की वैज्ञानिक वजहों के बारे में बताया गया है।
RELATED POSTS
View all