Liquor Scam Case : अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली राहत, दोनों को रायपुर जेल शिफ्ट करने के दिए आदेश
November 14, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस के मुख्य आरोपियों में शामिल पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दोनों ने खुद को रायपुर जेल में ट्रांसफर किए जाने को लेकर हाइकोर्ट के अपील की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई।
बता दे कि पिछले दिनों दोनों को रायपुर जेल से कांकेर और जगदलपुर की जेल में ट्रांसफर किया गया था.जेल सुप्रीटेंडेंट ने एक एप्लिकेशन रायपुर की अदालत में पेश की थी। जिनमें उन्होंने दोनों पर शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए दोनों को अलग-अलग कांकेर और जगदलपुर की जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी।
जिसे कोर्ट के स्वीकार कर लिया था। इस फैसले के खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों की अपील स्वीकार करते हुए उन्हें तुरंत रायपुर जेल शिफ्ट करने का ऑर्डर प्रशासन को जारी किया है। दरअसल ये शराब घोटाले केस में लम्बे समय से जेल में हैं।
RELATED POSTS
View all
