Live Khabar 24x7

Liquor Scam : जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की दिवाली, SC से नहीं मिली जमानत

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Liquor Scam : दिल्ली शराब घोटाले मामलें में आप के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। SC से मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एस. वी. एन भट्टी की पीठ ने यह फैसला सुनाया है। पीठ ने दोनों याचिकाओं पर 17 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में 338 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल अस्‍थायी रूप से साबित हुई हो गई है। साथ ही कहा कि 6 से 8 महीने में ट्रायल पूरा हो। अगर 6 से 8 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता, तो मनीष सिसोदिया दोबारा जमानत की याचिका दाखिल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी ने हमारे ज्यादातर सवालों का उचित जवाब नहीं दिया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ में कथित भूमिका को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह, उस समय से हिरासत में हैं। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित धनशोधन मामले में नौ मार्च को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। सिसोदिया ने 28 फरवरी को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

RELATED POSTS

View all

view all