Live Khabar 24x7

तालाबंदी : जर्जर हो चुका है स्कूल भवन, 1 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थी एक ही कमरे में पढ़ने को मजबूर, आक्रोशित पालकों ने जड़ा ताला

July 26, 2024 | by Nitesh Sharma

 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में बारिश से जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। जहां एक गांव से दूसरे गांव जाने के पुल पानी से लबालब है। तो कुछ पुल टूट चुके है। ऐसे में मुश्किलों का सामना कर स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थी की चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, मैनपुर ब्लाक के केंदूपाटी मिडिल स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है। यहां अनहोनी के डर से पहली से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा है।

मैनपुर ब्लाक के केंदूपाटी मिडिल स्कूल में बच्चो की दर्ज संख्या 89 है। ये 89 बच्चे एक ही कमरे में पढाई करने को मजबूर है। ऐसे में पालकों में काफी आक्रोश है। लंबे समय से स्कूल भवन की मांग की जा रही है। जिसके बाद अब पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all