लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती…
March 12, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि चिंतामणि महाराज राजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जिसके बाद उन्हें बलरामपुर में एक संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था, लेकिन इससे पहले उनकी तबीयत राजपुर में कार्यक्रम के दौरान खराब हो गई।
Read More : Raipur : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले थे कांग्रेसी, पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर सप्रे शाला मैदान के पास रोका
जिससे उनका बलरामपुर कार्यक्रम रद्द हो गया है। हांलकि अभी उनकी स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि चिंतामणि महाराज की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट कटने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद अब भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए सरगुजा सीट से उम्मीदवार उतारा है।
RELATED POSTS
View all