Lok Sabha Election 2024 : देशभर में 5वें चरण का मतदान जारी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के भाग्य दांव पर, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : आज देशभर में 5वें चरण का मतदान जारी हैं। देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आज राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है।

Read More : Loksabha Election : उपमुख्यमंत्री साव ने मतदाताओं से की अपील, कहा-लोकतंत्र के महापर्व में निभाएं अपनी भागीदारी, विकसित भारत के लिए करें मतदान

राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी ने रायबरेली के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। रायबरेली में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान हो रहा है। BJP ने रायबरेली से दिनेश प्रतार सिंह को मैदान में उतारा है। राहुल यहां से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66% मतदान हुआ।

– बिहार- 21.11%
– जम्मू-कश्मीर- 21.37%
– झारखंड- 26.18%
– लद्दाख- 27.87%
– महाराष्ट्र- 15.93%
– ओडिशा- 21.07%
– उत्तर प्रदेश- 27.76%
– पश्चिम बंगाल- 32.70%

 


Spread the love