Live Khabar 24x7

Lok Sabha Election 2024 : आज दिल्ली में होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, छत्तीसगढ़ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान

March 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

congress-65e574ac64885

 

रायपुर। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव बेहद ही नजदीक है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों का बैठकों का दौर जारी हैं। वहीं भाजपा ने अपने 195 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया हैं। वहीं अब कांग्रेस भी अपने पत्ते खोलने के लिए तैयार हैं। इसके लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक आज होगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें 130 से 150 सीटों पर विचार होगा।

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने की समन्वयकों की नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

ये वो सीटें हैं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। इनमें छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों के अलावा ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्य हैं, जहां पार्टी का किसी से कोई गठबंधन नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश के मुताबिक ज्यादातर राज्यों में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग लगभग तय हो चुकी है। देश के युवाओं को लुभाने की कोशिश में कांग्रेस पहली बार उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर ‘रोजगार का अधिकार’ प्रदान करेगी। कांग्रेस की घोषणापत्र समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मिलकर घोषणापत्र के मसौदे की प्रति सौंपी।

RELATED POSTS

View all

view all