Lok Sabha Election 2024 : वोटिंग के दौरान CRPF जवान की मौत, यहां आपस में भीड़े भाजपा और TMC कार्यकर्त्ता

Spread the love

 

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में लिए आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस फेज में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 94,732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Read More : Lok Sabha Election 2024 : देशभर में 5वें चरण का मतदान जारी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के भाग्य दांव पर, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

भाजपा उम्मीदवार TMC कार्यकर्ता के बीच झड़प

बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और TMC कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से झड़प हो गई। अर्जुन सिंह ने कहा- महिला वोटर को रोका जा रहा है। पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा। लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है।

महोबा में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की मौत
उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।


Spread the love