Lok Sabha Election 2024 : बस्तर लोकसभा सीट में सुबह से मतदान जारी, सुकमा में कवासी लखमा और फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने डाला वोट
April 19, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में सुबह से मतदान जारी हैं। बता दे कि बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Read More : Loksabha Election 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कल होगा मतदान, मैदान में 11 प्रत्याशी, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू
कवासी लखमा ने किया मतदान
कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुकमा में मतदान किया। बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपने गृहग्राम कलचा में मतदान किया। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के फरसागुड़ा पोलिंग बूथ में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

RELATED POSTS
View all