Live Khabar 24x7

Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण के लिए मतदान जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में डाला वोट

May 25, 2024 | by Nitesh Sharma

Losksabha Election

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीट के लिए सुबह से ही वोटिंग जारी है। राजधानी दिल्ली की सात, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर आज मतदान हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया और लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

 

प्रियंका गांधी ने किया मतदान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राहुल गांधी द्वारा आम आदमी पार्टी को वोट देने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “हम अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं… मुझे इस बात पर गर्व है।”

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने डाला वोट
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में क्लीनस्वीप करेगी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने परिवार समेत डाला वोट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और परिवार समेत वोट किया।

सुबह 11 बजे तक मतदान

बिहार – 23.67 %

हरयाणा – 22.09 %

जम्मू और कश्मीर – 23.11 %

झारखंड – 27.80 %

दिल्ली – 21.69 %

ओडिशा – 21.30 %

उत्तर प्रदेश – 27.06 %

पश्चिम बंगाल – 36.88 %

RELATED POSTS

View all

view all