Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, भाजपा के दिग्गज नेता मनोज तिवारी के विपक्ष में कन्हैया कुमार लड़ेंगे चुनाव
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने लोकसभा उम्मींदवारों की एक और लिस्ट बीते कल (रविवार) जारी किया। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में दिल्ली से तीन लोकसभा उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है, वो बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों में से तीन सीट पर कांग्रेस और चार पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है।
Read More : Lok Sabha Election 2024 : रायपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी, 19 अप्रैल तक भरे जाएंगे नामांकन
बिहार से आने वाले नेता कन्हैया कुमार इस बार अपना दूसरा लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। कन्हैया कुमार ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कन्हैया कुमार को बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को बिहार की जगह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से टिकट दिया है।
इसके अलावा अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब सीट से अमर सिंह, बठिंडा सीट से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला सीट से धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरफ उत्तर प्रदेश की प्रयागराज सीट से कांग्रेस ने उज्जवल रमण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। उज्जवल रमण सिंह, रेवती रमण सिंह के बेटे है। हाल ही में वो सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है।
RELATED POSTS
View all