Lok Sabha Election : 2014 के चुनाव में किया कोई भी वादा मोदी सरकार ने आज तक नहीं किया पूरा, इस बार छत्तीगसढ़ में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस
April 1, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Lok Sabha Election : 2014 के चुनाव में किया कोई भी वादा मोदी सरकार आज तक पूरा नहीं कर पाई है। बीजेपी जनता से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। छत्तीगसढ़ में इस बार कांग्रेस, बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतने वाली है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
साथ ही पीसीसी चीफ बैज ने बीजेपी पर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी में बगावत और कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर बैज ने कहा कि कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। किसी कार्यकर्ता में नाराजगी हो सकती है, लेकिन बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हार से डरी हुई है, इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बरगलाने और उसकाने का काम रही है। पार्टी की तरफ से बीजेपी की इस साजिश को लेकर कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया गया है।
उन्होंने कहा कि जहां तक बगावत और अनुशासन भंग करने का मामला है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को नया घोषणा पत्र बनाने से पहले जनता को यह बताना चाहिए कि 2014 के घोषणा पत्र में किए वादों का क्या हुआ। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनाव संचालन समिति बनाई जा रही है। इस समिति में अनुभवी लोगों को रखा जा रहा है ताकि चुनाव में उनके अनुभवों का लाभ उठाया जा सके।
Read More : Lok Sabha Election 2024 : जे.पी. नड्डा ने किया घोषणापत्र समिति का ऐलान, मंत्री राजनाथ सिंह अध्यक्ष, लिस्ट में सीएम साय सहित 27 नेताओं के नाम शामिल, देखें पूरी सूची
बैज ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार तीन महने के अंदर 13 हजार करोड़ से अधिक कर्ज ले लिया है। अब कोई रास्ता नहीं है। इसलिए गरीबों की जेब पर डांका डाल रही है। अपनी जेब भरने का काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी देश के लोगो पांच न्याय की गारंटी दी है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिये उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिये कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वायदा किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी देश के लोगो पांच न्याय की गारंटी दी है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिये उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिये कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वायदा किया है।
- कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू.
- भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू. कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रति माह
- केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा, मजदूरों को मिलेगी 400 मजदूरी
- एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जायेगी
RELATED POSTS
View all