Live Khabar 24x7

लोकसभा चुनाव 2024 : भूपेश बघेल के EVM वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने किया पलटवार, कहा – देश की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना देशद्रोह जैसा

March 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नवापारा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईवीएम को लेकर दिए बयान पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, देश की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना देशद्रोह जैसा है। 384 लोगों के फार्म भरने की बात पर भूपेश बघेल जो अभी कह रहे हैं कि, उसे वे जब कर्नाटक, हिमाचल और राजस्थान में चुनाव जीतते हैं तो उन्हें ईवीएम पर भरोसा रहता है। देश में जो चुनाव की प्रकिया है, वह भारत के संविधान के अनुसार है। इसका विरोध करना और उसका मजाक उड़ाना देशद्रोह जैसा काम है।

दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल भाजपा मंडल की बैठक लेने पहुंचे थे। इसके साथ ही भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए। इन सब के बीच पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशियों पर तीखा प्रहार किया और कहा कि, कांग्रेस ने लोकसभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश बघेल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

पहले तो वे दुर्ग से भागकर गए, उनको उनकी पार्टी ने कहा कि, रायपुर से लड़ो वे यहां से भी भागकर राजनांदगांव चले गए। वही ताम्रध्वज साहू दुर्ग से भागकर महासमुंद चले गए। देवेंद्र यादव दुर्ग से भागकर बिलासपुर चले गए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश बघेल अपनी हार मान ली है,जनता ने उन्हें नकार दिया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all