लोकसभा निर्वाचन 2024 : आयुक्त ने अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सौंपी नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी, सभी जोन कमिश्नरों-कार्यपालन अभियंताओं को मिला ये प्रभार…
March 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं व्यवस्थित संचालन हेतु कार्य दायित्वों को समय सीमा में कुषलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आदेश जारी कर नगर निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नोडल अधिकारी एवं सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
आदेशानुसार ईव्हीएम एवं व्हीव्हीएटी की सुरक्षा, प्रबंधन (स्ट्रांग रूम एवं ईएमएस एप्लीकेषन की सम्पूर्ण व्यवस्था), लाईट, माईक, शामियाना के प्रबंधन हेतु मतदान केन्द्रों की सम्पूर्ण व्यवस्था जिला अंतर्गत समस्त नगरीय क्षेत्र हेतु करने, वितरण, वापसी केन्द्र तथा प्रषिक्षण स्थल में पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था हेतु अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नोडल एवं समस्त जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को सहायक नोडल अधिकारी आयुक्त द्वारा नियुक्त किया गया है।
संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 के अधीन कार्यवाही संबंधी समस्त कार्यो हेतु अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नोडल अधिकारी, सभी जोन कमिष्नरो, कार्यपालन अभियंताओं एवं नगर निवेषक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विडियोग्राफी, फोटोग्राफी कार्य हेतु अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नोडल अधिकारी एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एजीएम पीआर आशीष मिश्रा एवं कार्यपालन अभियंता अंषुल शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
RELATED POSTS
View all