Lok Sabha Elections 2024 : पहले चरण की वोटिंग पर सचिन पायलट उत्साहित, रायपुर में बोले – ‘साउथ से साफ, नॉर्थ से हाफ होने जा रही भाजपा’
April 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेसी नेता सचिन पायलट की खुशी छुपाए नहीं छुप रही है। उन्होंने जोश में कहा, भाजपा ‘साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ’ होने जा रही ।
Read More : Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता मोहन मरकाम और बस्तर आईजी ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रेल को खत्म हो गई। राजस्थान में भी लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया है। इस बार मतदाताओं में जोश कम दिखाई दिया। इसका असर मतदान प्रतिशत पर साफ दिखाई दिया। रायपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहले चरण की वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। पायलट की खुशी झुपाए नहीं झुप रही थी। भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए सचिन पायलट ने कहा, कांग्रेस के सब उम्मीदवार जीतेंगे। पहले चरण में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। भाजपा का ‘साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ’ होने जा रहा है। राजस्थान में भाजपा से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेगी।
RELATED POSTS
View all