Live Khabar 24x7

Loksabha Election 2024 : दिल्‍ली रवाना हुए CM साय और किरण देव, बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल…

February 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं आज बीजेपी चुनाव समिति की बड़ी बैठक दिल्‍ली में होगी। जिसमें शामिल होने के लिए छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रवाना हो गए हैं।

बता दे कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की अध्‍यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित शीर्ष नेता शामिल होंगे।

Read More : Loksabha Election 2024 : सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, मैनपुरी से डिंपल यादव को मिली टिकट, देखें पूरी सूची

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम साय आज सुबह ही दिल्‍ली रवाना हुए हैं। सीएम साय के साथ प्रदेश अध्‍यक्ष किरणदेव भी दिल्‍ली गए हैं। यहां राजधानी रायपुर में पत्रकारों ने जब प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव प्रत्‍याशियों की सूची को लेकर प्रश्‍न किया तो उन्‍हेांने कहा कि आज ही इसका पता चल जाएगा। उन्‍होंने बताया कि एक दिन पहले ही प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक हुई है। लोकसभा के लिए जितने भी आवेदन आए थे, उस पर विचार विमर्श किया गया। आज इसकी जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all