Loksabha Election 2024 : आज बस्तर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा दाखिल करेंगे नामांकन, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में गिनती के दिन शेष रह गए है। वहीं आज बस्तर लोकसभा सीट के लिए नामांकन की आखरी तारीख हैं। बता दे कि कल यानी 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है।
इसी बीच बस्तर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा बस्तर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी आयेगी नजर। आज सुबह 11.30 बजे निकली जाएगी नामांकन रैली। इस रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने बस्तर से कवासी लखमा को मैदान पर उतारा हैं।
RELATED POSTS
View all