Loksabha Election 2024 : तीसरे चरण के मतदान के लिए थमा चुनावी शोरगुल, अब उम्मीदवार करेंगे डोर टू डोर जनसंपर्क
May 5, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण के लिए सात मई को छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिसका चुनाव शोरगुल आज शाम छह बजे थम गया। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। अब उम्मीदवार डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकते हैं।
15 हजार 701 पोलिंग बूथ पर 20 हजार जवान होंगे तैनात
सातों सीटों के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश में कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 20 हजार 200 जवानों की तैनाती की गई है।
चुनावी मैदान में 168 प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 142 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 हैं। सातों लोकसभा सीटों की तुलना में रायपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बिलासपुर में भी 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
RELATED POSTS
View all