Live Khabar 24x7

Loksabha Election 2024 : राजिम में EVM मशीन एक घंटे से खराब, मौके पर पहुंचे अधिकारी

April 26, 2024 | by Nitesh Sharma

गरियाबंद। Loksabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में तीन लोकसभा सीटों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस बीच 1 घंटे से राजिम में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। जिससे मतदान रूक गए है। जहां मतदान केन्द्र क्रमांक 94 की ईवीएम मशीन खराब हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे। ईवीएम मशीन को ठीक करने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भी मतदान केंद्र पहुंच गए हैं।

सुबह 7 से मतदान जारी

सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ की तीनों लोकसभा सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीट पर मतदान चल रहा है। सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ की तीनों लोकसभा सीटों पर 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कांकेर लोकसभा ने मारी मतदान में बाजी, 1 बजे तक तीनों सीटों पर वोटिंग प्रतिशत :-

महासमुंद लोकसभा :- 52.6 प्रतिशत

कांकेर लोकसभा :- 60.15 प्रतिशत

राजनांदगांव लोकसभा : – 47.82 प्रतिशत

RELATED POSTS

View all

view all