Loksabha Election 2024 : तीसरी बार NDA सरकार, I.N.D.I.A ने तोड़ा 400 पार का सपना, देखें कहां किसने मारी बाजी
June 4, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। कुछ सीटों के नतीजे भी घोषित हो गए है। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई चर्चित चेहरों ने अपनी दांव पर लगी प्रतिष्ठा को बचा लिया है।
जहाँ उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं। 2021 में टेनी के बेटे ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इसमें 8 लोगों की मौत हुई थी।
साथ ही मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय और कौशल किशोर भी चुनाव हार गए हैं। उधर फैजाबाद (अयोध्या) में बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को भी हार मिली।
राहुल गांधी केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली से चुनाव जीत गए। वहीं कैसरगंज सीट से करणभूषण सिंह ने भी बाजी मारी। करणभूषण पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। बृजभूषण पर पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिला।
हिमाचल प्रदेश में रिजल्ट
उधर, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और चित्रदुर्ग से जीएम करजोल विजयी घोषित हुए हैं। सूरत सीट भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। राजस्थान में जयपुर सीट भाजपा की मंजू शर्मा जीत चुकी हैं।
मध्यप्रदेश की धड़कन
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख 75 हजा 92 वोट से जीत गए हैं। विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत हासिल की है।
पंजाब का हाल
इसके अलावा, पंजाब की 3 सीट कांग्रेस के खाते में गई है। राज्य के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से और फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह चुनाव जीत गए हैं। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला जीते।
वहीं खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल निर्दलीय चुनाव जीत गए। पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी जीते हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी BJP उम्मीदवार परनीत कौर और AAP सरकार के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को हराया है।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट का खाता खुल गया है। दक्षिण-मध्य मुंबई से अनिल देसाई चुनाव जीत गए हैं। देसाई ने शिवसेना शिंदे गुट के निवर्तमान सांसद राहुल सेवाले को हराया। मेघालय से कांग्रेस के सालेंग ए संगमा जीत गए हैं। वे तुरा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के एच.डी. कुमारस्वामी मांड्या सीट से 2.84 लाख वोट से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वेंकटरमण गौड़ा को हराया है।
यूपी में इंडिया गठबंधन ने 45 सीटों पर बढ़त बनाई है :-
- एनडीए को यूपी में 34 सीटों पर जीत या बढ़त मिली
- चुनाव आयोग का ये आंकड़ा शाम 5.30 बजे का है
- समाजवादी पार्टी को अकेले 38, कांग्रेस को 7 सीटें
- बीजेपी को 31, आरएलडी को 2,अपना दल को 1
- चंद्रशेखर आजाद ने नगीना सीट पर जीत दर्ज की
RELATED POSTS
View all