Live Khabar 24x7

Loksabha Election 2024 : 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज नेताओं का भाग्य EVM में हो रहा कैद, 11 बजे तक इतने प्रतिशत पड़े वोट

June 1, 2024 | by Nitesh Sharma

Loksabha Election
Loksabha Election
Loksabha Election

नई दिल्ली। Loksabha Election 2024 : आज 7वें और अंतिम चरण के लिए 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं। आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

Read More : Loksabha Election 2024 : 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज नेताओं का भाग्य EVM में हो रहा कैद, 11 बजे तक इतने प्रतिशत पड़े वोट

वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सातवें चरण में करीब 4.82 करोड़ महिलाएं, 5.24 करोड़ पुरुष और 3,574 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। सभी को मिलाकर 10.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं सातवें और आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

खास बात ये है कि जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों की सीटें शामिल हैं।

सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। सुबह 11 बजे तक बिहार में 24.25 फीसदी, चंडीगढ़ में 25.03 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 31.92 फीसदी, झारखंड में 29.55 फीसदी, ओडिशा में 22.64 फीसदी, पंजाब में 23.91 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 28.02 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 28.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all