Live Khabar 24x7

Loksabha Election : बस्तर में अब तक 42 प्रतिशत से अधिक मतदान, बीजापुर में हुए दो ब्लास्ट, असिस्टेंट कमांडेट समेत दो जवान घायल

April 19, 2024 | by Nitesh Sharma

Lok Sabha Elections 2024

 

बस्तर। Loksabha Election : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग जारी है। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार 42 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। इस बीच बीजापुर में दो ब्लास्ट हुए। उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है।

Read More : Loksabha Election 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कल होगा मतदान, मैदान में 11 प्रत्याशी, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू

वहीं भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

RELATED POSTS

View all

view all