Loksabha Election Phase 2 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी, अब तक कहां कितनी हुई वोटिंग?
April 26, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुक्रवार, 26 अप्रैल को वोटिंग हो रही है। इस दौरान 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र की 8-8 सीटों, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ की तीन-तीन, मणिपुर, त्रिपुरा व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट पर मतदान के जरिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी होगी, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हेमा मालिनी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, अभिनेता अरुण गोविल, पप्पू यादव, वीडी शर्मा प्रमुख हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र में 18.83% के साथ सबसे कम मतदान हुआ, त्रिपुरा में 36.42% के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ।
बाहरी मणिपुर में सुबह 11 बजे तक कुल 33.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 32.99 प्रतिशत मतदान।
नोएडा लोकसभा चुनाव वोटिंग: गौतमबुद्ध नगर में सुबह 11 बजे तक 24.26% मतदान
गौतमबुद्ध नगर में सुबह 11 बजे तक 24.26% मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बिहार के पांच लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है. 11 बजे का वोटिंग प्रतिशत।
भागलपुर.19.27%
बांका.18.75%
पूर्णिया.25.09%
कटिहार .22.65%
किशनगंज.21.92%
RELATED POSTS
View all