Live Khabar 24x7

Loksabha Election Result 2024 : छत्तीगसढ़ की 11 की 11 सीटों पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, किसने किसको छोड़ा पीछे ?

June 4, 2024 | by Nitesh Sharma

Loksabha Election Result 2024

 

रायपुर। Loksabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के वोट की गिनती जारी है। देशभर में डेढ़ महीने तक चले चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे है। इस चुनाव में सभी बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा का कब्जा नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने फिर से छत्तीसगढ़ को जितने जा रही है। 11 में से 10 सीट भाजपा के पाले में नजर आ रही है। चलिए 11 की 11 सीटों का हाल देखते हैं।

कोरबा में कौन ?

2,88,868 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी JYOTSNA CHARANDAS MAHANT पर है। वहीं भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय 2,80,068 वोटों पर है। यानी इस वक्त भाजपा की सरोज पांडेय 8800 वोटों से पीछे है।

बस्तर में कौन ?

भाजपा प्रत्याशी MAHESH KASHYAP 2,92,628 वोटों से बढ़त हासिल किए हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 2,62,918 वोटों पर है। यानी 29,710 वोटों से लखमा पीछे चल रहे है।

बिलासपुर में कौन ?

भाजपा प्रत्याशी TOKHAN SAHU 245819 वोटों से आगे चल रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी DEVENDRA YADAV 1,99,330 वोट हासिल किए हुए हैं। यानी 46,489 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

दुर्ग में कौन ?

भाजपा प्रत्याशी VIJAY BAGHEL 4,69,928 से जीत दर्ज करने जा रहे है। वहीं RAJENDRA SAHU को 2,40,244 वोट मिले है। यानी 2,29,684 वोट के साथ राजेंद्र साहू पीछे है।

जांजगीर-चांपा में कौन ?

भाजपा प्रत्याशी KAMLESH JANGDE को 3,28,694 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस से मैदान में DR. SHIVKUMAR DAHARIYA को 2,84,952 मिले है। जिसके बाद 43,742 वोटों से डहरिया मिला है।

कांकेर में कौन ?

भाजपा प्रत्याशी BHOJRAJ NAG को 3,54,345 मिले है। वहीं कांग्रेस के BIRESH THAKUR को 3,35,246 मिले है। यानी 19,099 वोटों के साथ बीरेश ठाकुर पहुंचेंगे।

महासमुंद में कौन ?

यहां भाजपा से मैदान में ROOP KUMARI CHOUDHARY को 3,69,295 वोट मिले है। साथ ही पूर्व गृहमंत्री TAMRADHWAJ SAHU को 3,08,550 वोट मिले है। जिसके बाद 60,745 वोटों से ताम्रध्वज पीछे है।

RAIGARH में कौन ?

रायगढ़ से भाजपा के RADHESHYAM RATHIYA को 6,32,383 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस की DR. MENKA DEVI SINGH को 464921 वोट मिले। यानी 1,67,462 वोट मिले हैं।

RAIPUR में कौन ?

हाई प्रोफाइल सीट रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य तौर पर चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी BRIJMOHAN AGRAWAL को 4,43,607 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के VIKAS UPADHYAY को 2,06,230 को वोट मिले है। यानी विकास उपाध्याय 2,37,377 वोटों से पीछे है।

RAJNANDGAON में कौन ?

एक और हॉट सीट राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को 3,98,020 वोट मिले है। वहीं BHUPESH BAGHEL को 3,67,690 वोट मिले है। यानी 30,330 वोटों से आगे संतोष पांडेय आगे है।

SURGUJA में कौन ?

बात करें हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा प्रत्याशी CHINTAMANI MAHARAJ को 5,69,845 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी SHASHI SINGH KORAM को 4,85,751 वोट मिले हैं। यानी 84,094 वोट के साथ शशि सिंह पीछे चल रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all