Loksabha Election Result Breaking : हॉट सीट मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत की जीत, विक्रमादित्य सिंह को इतने वोटों से दी मात
June 4, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Loksabha Election Result Breaking : हिमाचल की हॉट सीट से कड़े चुनाव के बीच भाजपा को बड़ी खुशखबरी मिली है। यहां से अभिनेत्री कंगना रनौत को जीत हासिल हुई है। वहीं कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को मात दी है। कंगना को सभी राउंड की वोटिंग खत्म होने के बाद अब तक 75 हजार वोटों की लीड मिली है। देश की सबसे हॉट सीट में शुमार मंडी से भाजपा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारा था। ऐसे में कंगना रनौत को 75 हजार प्लस के मार्जिन से जीत मिली है।
दरअसल, कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह दिवगंत पिता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी सांसद रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह अभी यहां से सांसद हैं। विक्रमादित्य सिंह से लगातार पिछड़ रहे हैं। दोनों में कांटे का मुकाबला था। लेकिन कंगना ने अंत में बाजी मारी।
RELATED POSTS
View all