Loksabha Elections 2024 Result : पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने विदिशा से जीत की दर्ज, 8 लाख से अधिक वोटों से हुए विजयी
June 4, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Loksabha Elections 2024 Result : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किसी दल में खुशी की लहर है तो कही हार का मथन शुरू हो चुका है। इस चुनाव के अबतक सामने आए नतीजों में एनडीए गठबंधन 300 वोटों के साथ आगे है। जिसके बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। वहीं एमपी की विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्होंने 8 लाख 17 हजार 479 वोटों से ये चुनाव जीता है।वहीं इस जीत को उन्होंने जनता की जीत बताया है। जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “यह जनता की जीत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें यह जीत मिली है. मैं जनता को प्रणाम करता हूं। जनता मेरे लिए भगवान है। उन्होंने मेरे लिए ऐसा प्यार दिखाया जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। भाजपा मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीत रही है और लगातार तीसरी बार NDA 300 पार जा रहा है यह जनता का PM मोदी के प्रति विश्वास दिखाता है।”
RELATED POSTS
View all