मुख्यमंत्री साय के प्रथम जनदर्शन में फरियादियों की लम्बी कतार, समस्याओं से निदान पाने CM से लगाएंगे गुहार…

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जनता से रूबरू होंगे। साथ ही आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। इसके लिए सुबह से ही मुख्यमंत्री निवास के बाहर फरियादियों की कतार लग गई हैं।

बता दे कि मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुख्यमंत्री साय आज “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।


Spread the love