Live Khabar 24x7

BigBoss OTT 2 में Lord Puneet Superstar आएंगे नजर, Jio Cinema ने घर के अंदर का वीडियो किया जारी

June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Lord Puneet Superstar : सोशल मिडिया पर छाए रहने वाले पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) जल्द ही रिएल्टी शो में नजर आने वाले है। जियो सिनेमा (jio cinema ) पर 17 जून से बिग बॉस ओटीटी 2 आने वाला है। जिसमें लार्ड पुनीत सुपरस्टार हिस्सा होंगे।

पुनीत कुमार, जिन्हें पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) या लॉर्ड पुनीत (Lord Puneet) के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि पुनीत ट्रैवल करते समय जोर से चिल्लाते हुए वायरल वीडियो के लिए मशहूर हुए थे। बिग बॉस OTT 2 उनके रियलिटी टीवी शो का डेब्यू होगा। घोषणा के बाद से ही ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड कर रहा है। उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें विजेता घोषित किया है।

जियो सिनेमा में पब्लिक डिमांड पर बिग बॉस ओटीटी 2 के घर का वीडियो शेयर किया है। पुनीत के पास कई सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं, जहां वह लोगों को वीडियो संदेश के लिए अपना WhatsApp नंबर भी देते हैं। अब सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं का पुनीत को बिग बॉस OTT 2 में प्रवेश के लिए समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने पहले ही उन्हें इस सीजन का विजेता घोषित कर दिया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all