Live Khabar 24x7

प्रभु श्री राम का ननिहाल एक साथ रचेगा 3 विश्व रिकॉर्ड, 21 जनवरी को मनाया जाएगा “भांचा राम ननिहाल महोत्सव”

January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। यानी होगा वही जो राम ने लिख रखा है। तुलसीदास जी द्वारा श्रीरामचरितमानस के बालकांड में लिखा गया यह दोहा अब सिद्ध होने जा रहा हैं। 500 से अधिक वर्षों के इंतजार बाद रामलला टेंट से निकलकर नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। लोग बेसब्री से 22 जनवरी का इन्तजार कर रहे हैं। देशभर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्षोल्लास हैं। देशभर में एक से बढ़कर एक भव्य आयोजन हो रहे हैं।

अगर जिक्र मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की हो रही हो, तो उनका ननिहाल छत्तीसगढ़ कहा पीछे रहे वाला हैं। छत्तीसगढ़ के कण-कण में ‘भांचा राम’ निवास करते हैं। भांचा राम के स्वागत के लिए पूरा छत्तीसगढ़ राम के रंग डूब चुका है। दरअसल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही 21 जनवरी को रायपुर में ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ द्वारा कराया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला हैं क्योकि इस आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाला है।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने इस संबंध में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि श्रीराम को छत्तीसगढ़ वासी भांचा कहते हैं। इसलिए कार्यक्रम का नाम ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ रखा गया है। राम का ननिहाल राममय होगा, जिसका अद्भुत नजारा भांचा राम के साथ प्रदेशवासियों को देखने मिलेगा। साथ ही राम मंदिर में भव्य आयोजन और श्री राम प्रस्तुति का पाठ, महाआरती के साथ-साथ आतिशबाजी होगी। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित की जाएगी।

बनने जा रहा विश्व रिकॉर्ड
21 जनवरी को प्रदेश में प्रभु राम जी की विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसी दिन सबसे लंबे ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ गमछा और भगवान राम के वेशभूषा में 501 बच्चे शोभायात्रा निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।

  • सबसे बड़ी रंगोली
    छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 21 जनवरी को विश्व का सबसे बड़ा रंगोली प्रदेशवासियों को देखने को मिलेगी। प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता है, इसलिए ऐसा प्रयास किया जाएगा कि राम जी की सबसे बड़ी रंगोली धान से बने।
  • सबसे बड़ा गमछा

संयोजको ने बताया कि इसी दिन विश्व का सबसे बड़ा गमछा भगवान राम को समर्पित किया जाने वाला है। ये गमछा लगभग 2000 मीटर लंबा होगा, जिसपर जय श्री राम लिखा रहेगा।

  • 501 बच्चे निकालेंगे शोभायात्रा

शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें 501 बच्चे राम जी की वेशभूषा पहनेंगे। इस शोभायात्रा में शामिल बच्चे 501 बार जय श्री राम का पाठ करेंगे। ये शोभायात्रा साइंस कॉलेज, प्रमुख चौक और GE रोड से राम मंदिर तक जाएगी।

कार्यक्रम के लिए नहीं लिया जा रहा राजनीतिक सहयोग
छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उपमुख्यमंत्री अरुण साव व संरक्षक के रूप में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए हमने राजनीतिक सहयोग न लेते हुए समाज के राम भक्तों से संपर्क किया हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, आयोजन प्रभारी देवेंद्र दुबे, कमल गोलछा, अनिल चौधरी, सौरभ कुमार, सोनू साहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all