Live Khabar 24x7

LPG Price Cut : नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन LPG गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, इतने रुपए हुए सस्ता, जानें ताजा रेट…

April 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

LPG Cylinder Price, Livekhbar27x7

नई दिल्ली। LPG Price Cut : आज से अप्रैल माह यानी, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। इसी बीच एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। अब इन सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपये से ज्यादा की कटौती हो गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 1764.50 रुपये रह गई है। पहले इसकी कीमत 1795 रुपये थी। कुछ शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपये तक घट गए हैं।

Read More : PM मोदी ने महिला दिवस पर दिया खास तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम में 100 रूपए कम करने का किया ऐलान…

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

जानिए ताजा रेट

  • छत्तीसगढ़ में 32 रूपए कटौती हुई है। इसी के साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1977 है।
  • दिल्ली में LPG सिलेंडर आज से 30.50 रुपये सस्ता हुआ.
  • कोलकाता में 32 रुपये और मुंबई में आज से 31.50 रुपये कम हुआ.
  • चेन्नई में 30.50 रुपये सस्ता
  • उत्तर प्रदेश में कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमत कम होकर 1811.5 रुपये रह गए है.
  • राजस्थान के जयपुर में 19 किलो वाला सिलेंडर अब कम होकर 1786.50 रुपये हो गया है.
  • गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम रास्ता होकर 1770 रुपये पर आ गए है.
  • पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1835.50 रुपये पर आ गया है.
  • पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 रुपये में मिलेगा.

RELATED POSTS

View all

view all