Ludhiana Gas Leak : फैक्ट्री में गैस रिसाव, 2 बच्चों समेत 11 की हुई मौत, मौके पर NDRF, पुलिस और दमकल की टीम मौजूद
April 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
लुधियाना। Ludhiana Gas Leak : पंजाब के लुधियाना में बड़ी दुर्घटना घटी है। रविवार की सुबह करीब सवा सात बजे ग्यासपुरा स्थित मिल्क बूथ में गैस रिसाव हुआ। यह मिल्क बूथ रिहाइशी इलाके में मौजूद है। सूचना मिलने पर दमकल, NDRF और पुलिस पहुंची हुई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, गैस रिसाव से 11 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। मरने वालों में 5 महिलाएं, 4 पुरष समेत 2 बच्चें शामिल हैं। जिनमें एक बच्चे की उम्र 10 और दूसरे की 13 साल है। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश भी हो गए।
घटनास्थल पर मेडिकल, दमकल, पुलिस और NDRF की टीम मौजूद है। वहीं बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाय जा रहा है। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।
रिहाइशी इमारत के करीब घर-ढाबों में भी लोग बेहोश
रिहायशी इलाके में निर्मित इस बिल्डिंग के 300 मीटर के दायरे कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। नजदीक के घृतों और ढाबों के लोग भी जहरीली गैस के चपेट में आके बेहोश हो गए। शासन ने ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि घटना वाली इमारत से सभी लोगों को निकाला जा चुका है।
RELATED POSTS
View all