Live Khabar 24x7

M.L. Khattar CG Visit : केंद्रीय मंत्री एमएल खट्टर का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

July 9, 2024 | by Nitesh Sharma

M.L. Khattar CG Visit

 

रायपुर। M.L. Khattar CG Visit : केंद्रीय ऊर्जा आवास और शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। केंद्रीय मंत्री एमएल खट्टर आज रात 9 : 30 बजे विशेष विमान से रांची से रायपुर पहुंचे। वह रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन, 10 जुलाई को सुबह 9 से 10 बजे के बीच राज्य शासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 11 से 4 बजे के बीच शामिल लेंगे। शाम 5 बजे रायपुर से रवाना होकर वे शाम 6.50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all