Mahadev App : महादेव एप मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के होटल से 5 सटोरियों को दबोचा
August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Mahadev App : रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की हैं। रायपुर पुलिस ने मुंबई के होटल में छापा मारा हैं। इस दौरान महादेव एप से सट्टा संचालित कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
ऑर्गेनाइजेशनल इनपुट व रायपुर में गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ में पाया गया कि उनके साथी महाराष्ट्र के मुम्बई में बैठकर महादेव एप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर मुम्बई महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि जूहू तारा स्थित होटल रमी जेस्ट लाईन के एक कमरे में सट्टा संचालित कर रहे थे, कि टीम के सदस्यों द्वारा होटल के कमरे में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा महादेव एप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।
जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त लैपटॉप 02 नग, मोबाईल फोन 15 नग, नगदी रकम 11,640/- रूपये तथा 02 नग पेन ड्राईव जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- कपिल मेहरा पिता दीनानाथ मेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी मकान न. 786/4 हाथीताल कॉलोनी राधास्वामी सत्संग भवन के पास थाना गोरखपुर जबलपुर मध्यप्रदेश।
- रोहित पंजवानी पिता नारायण दास पंजवानी उम्र 34 वर्ष निवासी चकरभाठा पानी टंकी के पास कैम्प वार्ड न. 14 थाना चकरभाठा बिलासपुर छ.ग.।
- शेखर कुकरेजा पिता स्व. रमेश कुकरेजा उम्र 35 वर्ष निवासी कटंगा चौक थाना गोरखपुर जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।
- अनमोल पथरिया पिता सुनील पथरिया उम्र 27 वर्ष निवासी रांझी इंडियन कॉफी हॉउस के पास थाना रांझी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।
- सागर चेतवानी पिता महेश कुमार चेतवानी उम्र 24 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर मस्जिद चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.।
RELATED POSTS
View all