Live Khabar 24x7

Mahadev App : दुबई में गिरफ्तार हुआ रवि उप्पल, भारत लाने की चल रही तैयारी…

December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Mahadev App : महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। दुबई पुलिस ने ऐप के दो मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्‍पल को अरेस्ट कर लिया है। रवि 6,000 करोड़ रुपये के एक मनी लॉन्ड्रिंग केस का कथित मास्टरमाइंड है जिसमें छत्तीसगढ़ के निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

Read More : Mahadev App : केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 ऐप्स पर लिया एक्शन, लगाया बैन, बोले ये छत्तीसगढ़ सरकार भी कर सकती थी

इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस
जानकारी के अनुसार, भारतीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अनुरोध किए जाने पर इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए दुबई की स्थानीय पुलिस ने रवि उप्पल को गिरफ्तार किया है।

माना जा रहा है कि महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भी जल्‍द UAE में दबोचा जा सकता है क्योंकि पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल गई है, गिरफ्तारी के बाद उसे भी भारत को हैंडओवर किया जाएगा। ईडी ने रायपुर की स्‍पेशल कोर्ट से इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लिया। उसके बाद अक्‍टूबर में इन दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all