Live Khabar 24x7

Mahadev Betting App : महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईओडब्लू को मिली बड़ी सफलता, फरार आरक्षक को पंचमढ़ी से किया गिरफ्तार

May 10, 2024 | by Nitesh Sharma

mahadev

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev Betting App) मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को ईओडब्‍ल्‍यू ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अर्जुन यादव है। ईओडब्‍ल्‍यू ने आरोपी को एमपी के पचमढ़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुन यादव दुर्ग जिला बल का आरक्षक है। महादेव बेटिंग एप में नाम आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ईओडब्‍ल्‍यू के साथ ही ईडी की टीम भी उसकी तलाश में थी। आरोपी अर्जुन यादव इस मामले में पहले गिरफ्तार किये गए आरक्षक भीम यादव का भाई है। भीम यादव अभी जेल में है। ईडी के बाद अब इस मामले की ईओडब्‍ल्‍यू जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all