Live Khabar 24x7

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : 288 सीटों पर आज वोटिंग, 11 बजे तक 18.14 % मतदान

November 20, 2024 | by Nitesh Sharma

election

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंबई। महाराष्ट्र में आज यानी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग सुबह से जारी है। मतदान केंद्रों में मतदाता की कतार देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र राज्य में एक चरण में मतदान होना तय किया था। सुबह 11 बजे तक जारी रिपोर्ट्स के अनुसार 18.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 30% और नांदेड़ में सबसे कम 13.67% वोट डाले गए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह मतदान किया। वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी सपरिवार मताधिकार का प्रयोग किया। प्रेम चोपड़ा भी वोटिंग करने पोलिंग बूथ पहुंचे। एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी वोट डाल दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all