महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बोला भाजपा पर हमला, कहा – 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला
April 26, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। आज देश में दूसरे चरण का चुनाव है. छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सभी घर से निकलकर वोट जरूर करें. 22 राज्यों में मैंने दौरे किए हैं, कहीं भी BJP की लहर देखने को नहीं मिली है. इन लोगों का 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है. 10 साल BJP के अन्याय पर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भारी पड़ने वाली है. ये बातें आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लंबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कही है.
छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर अलका लांबा ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा लोकसभा का दौरा है. लगभग 22 राज्यों में दौरा हुआ है. दक्षिण केरला में आज 20 की 20 सीटों पर वोट हो रहा है. गोवा, असम और गुवाहाटी की चुनाव के लिए प्रचार जारी है. कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है. 400 पार का नारा सफल नहीं हो रहा है. पूरे देश में भाजपा की कोई लहर नहीं है. 400 पार का दावा झूठ साबित होगा.
लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा
राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पत्रकार वर्ता में बताया कि, हर वर्ग के लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है. BJP के जुमला पत्र के सामने कांग्रेस के न्याय पत्र को समर्थन मिला है. BJP मुस्लिम लीग और विरासत टैक्स जैसे मुद्दे उठा रही है. कांग्रेस के घोषणापत्र में कहीं भी इन बातों का जिक्र नहीं है.
पीएम जनता को गुमराह करना चाहते हैं
अलका लांबा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं. इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. हम BJP को 200 से नीचे रोकने वाले हैं.
अलका लांबा ने कहा कि 10 साल अन्याय और तानाशाही का काल रहा. बंद कमरे में भाजपा ने घोषणा पत्र बनाया. कांग्रेस की घोषणा पत्र 10,000 किलोमीटर की यात्रा से निकली. महिला, किसान, युवा, मजदूर सबकी सुनकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है. राजस्थान में बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है. कांग्रेस 5 न्याय, 25 गारंटी पर चुनाव लड़ रही है. प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं कि इन मुद्दों पर बात कर सकें. इसलिए झूठ से जानता को भ्रमित कर रहे.
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, इंडिया एलायंस मजबूती के साथ मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है. 180 से 200 सीटों तक भाजपा को रोकने में हम कामयाब हो जाएंगे. भाजपा और आरएसएस की हिम्मत नहीं हो रही की वह चुनाव लड़ें.
किसानों के आंदोलन और देश में बेरोजगारी पर अलका लांबा ने कहा, किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं. किसान घायल हैं और न्याय मांग रहे हैं. बेरोजगारी ने आज 45 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए.
अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कफन में शाहिद दफन होता था, परिजनों को पेंशन मिलता था. अग्निवीर योजना की ठेके पर भर्ती की जाती थी. पंजाब से एक युवा भर्ती हुआ, सीने पर गोली खाई पर नाम के आगे शहीद नहीं लिखा गया, क्योंकि अग्निवीर योजना में ठेके में भर्ती किया गया था. निजी वैन में शव लाया जाता है और पैसा परिजनों से मांगा जाता है. इसलिए कांग्रेस सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजनाको भंग किया जाएगा.
धार्मिक भाषणों के जरिए वोट मांगने को लेकर अलका लंबा ने कहा, धर्म के आधार पर प्रधानमंत्री वोट मांग रहे हैं. 370 के नाम पर वोट मांगा जा रहा है. यह चुनाव राष्ट्र का चुनाव है, क्षेत्रीय मुद्दों पर राज्य के चुनाव हुए हैं. यह देश को बचाने का चुनाव है. सत्ता में आए या ना आए कांग्रेस आंदोलन करते रहेगी. कांग्रेस बाबासाहेब के संविधान को आरएसएस के संविधान से बदलने नहीं देगी.
उन्होंने पीएम पर बम फेंकने का आरोप लगाया है. अलका लंबा ने कहा, लोगों की आजादी और हक बदलने की बात कर रहे हैं. एक बम होता है, जिससे आतंकी हमले करते हैं और एक बम प्रधानमंत्री ने फेंका, जिससे 140 करोड़ जनता घायल बैठी है. ब से बेरोजगारी और म से महंगाई के बम से भारत माता घायल बैठी है.
RELATED POSTS
View all