Live Khabar 24x7

Mahtari Vandan Yojana : 70 लाख महिलाओं को CM विष्णुदेव साय देंगे तीजा का उपहार, महतारी वंदन योजना की अगली किश्त करेंगे जारी

September 1, 2024 | by Nitesh Sharma

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojna
Mahtari Vandan Yojna

रायपुर। Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश महिलाओं को सशक्त बनने के लिए बड़े कदम उठा रही है। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए प्रति महीना दिया जा रहा है। सितंबर महीने की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट है। अगर आप योजना के पात्र हितग्राही है तो बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरुप महतारी वंदन योजना की 7वीं क़िस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की मौजूदगी में 5 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की माताओं और बहनों से किए अपने संकल्प को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए की मदद दी जा रही है।

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया जा चुका है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all