Live Khabar 24x7

महतारी वंदन योजना : आज करा सकेंगे खातों में DBT शुरू, खुले रहेंगे बैंक

March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं का बैंक खाता से आधार लिंक और डीबीटी सक्रीय करने के लिए आज सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कराये जाने का कार्य किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला महिला, त्यागशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधा लिंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है। प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि लाभार्थियों की आधार सीडिंग के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all