Mahtari Vandan Yojana : आज जारी की जाएगी पांचवी क़िस्त, 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ…
July 1, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। आज यानी 1 जुलाई को महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त जारी की जाएगी। बता दे कि स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रांसफर की थी पहली किस्त
बता दें कि 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं को योजना के पहले चरण में तकरीबन 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी। इस योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सम्मेलन आयोजित किया गया था।
RELATED POSTS
View all